About Us

Share and Enjoy !

Welcome to Brahmacharya.Site,

दोस्तों, इस ब्लॉग पर आप ब्रह्मचर्य से सम्बंधित सभी प्रकार की बातें पढ़ सकते हैं जो की हमारे देश सबसे ज्यादा प्रसिद्ध भाषा हिंदी में लिखा गया हैं।

इस ब्लॉग पर दिया गया ज्ञान आपको और कही भी इंटरनेट पर देखने को नहीं मिलेगा। हमने काफी मेहनत करके यह ब्लॉग बनाया हैं।

इस ब्लॉग का उद्देश्य आज के मॉडर्न युवाओं को ब्रह्मचर्य के महान प्राचीन विज्ञान से अवगत कराना हैं। जिस विज्ञान की मदद से वैदिक भारत में छोटी से छोटी उम्र में भी महान कर्म कर जाने वाले वीर बनते थे।

इसी विज्ञान की सहायता से प्राचीन भारत में बड़े बड़े राजा, महाराजा, सम्राट, ऋषि, मुनि और वैज्ञानिक तत्त्वज्ञ बने थे। जो विज्ञान बच्चे बच्चे को छोटी उम्र से सिखाया जाता था, परंतु आज दुर्भाग्यवश लुप्त हो गया है।

इस विज्ञान को समझकर और जीवन में उतारकर कोई भी युवा नशे, पोर्न, हस्तमैथुन और जुए जैसी अन्य समस्त विनाशकारी आदतों से छुटकारा पाकर अपने मन, शरीर और जीवन पर संपूर्ण नियंत्रण पा सकता है। जिससे वो अपने, अपनों के और अन्यों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि भरकर अंत में मनुष्य जीवन के उच्चतम ध्येय भगवद्प्रेम को प्राप्त कर सकता है।

फिर ऐसे समृद्ध सनातनी मिलकर भारत में पुनः वैदिक संस्कृति को स्थापित कर उसे पुनः सोने की चिड़िया बनाए। जो की अंत में सम्पूर्ण विश्व को कल्याण की दिशा में ले जा सके।

कलियुग के इस समय में विश्व के अधिकतर युवा नशा, पोर्न, हस्तमैथुन, जुआ आदि बुरी आदतों से अपने मन, शरीर और बुद्धि को निर्बल बनाते जा रहे हैंऐसे में जो कोई ब्रह्मचर्य की इस सरल विधि को अपने जीवन में अपना लेता हैं वो जीवन के समस्त क्षेत्रों में श्रेष्ठ उन्नति पा सकता है

फिर वो शारीरिक हो, मानसिक हो, आर्थिक हो या ; एक ब्रह्मचारी अपनी अप्रतिम इच्छाशक्ति और एकाग्रता से उन ध्येयों को भी प्राप्त करने के लिए सक्षम बनता है जो कि एक भोगी को हमेशा असंभव लगता है।

और इस ब्लॉग से हम उस ब्रह्मचर्य के सनातन विज्ञान को समझेंगे, अपने जीवन में उतारेंगे और जीवन को उस दिशा में ऐसी गति से ले जाएँगे जिसके बारे में अधिकतर लोग सोच भी नहीं पाते।

हमारे ब्लॉग का About Us पेज पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Share and Enjoy !

Scroll to Top